News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंची 'उरी' की टीम, घरवालों के साथ जमकर की मस्ती

जल्द प्रसारित होने वाले इस शो के कुछ टीजर सोनी टीवी ने ट्विटर पर जारी किए है. इन टीजर में यामी गौतम और विक्की कौशल कपिल के परिवार वालों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

Share:

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग मिली है. इम फिल्म के स्टार यामी गौतम और विक्की कौशल अपनी फिल्म को प्रमोट करने कपिल के 'शो द कपिल शर्मा' में पहुंचे हैं. जल्द ही ऑन एयर होने वाले इस शो के कुछ टीजर सोनी टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किए हैं. शेयर किए इन टीजर में यामी और विक्की कपिल के घर वालों के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

चैनल के द्वारा जारी एक टीजर में कीकू शारदा यामी गौतम से पूछते हैं कि मैडम आप कैसी हैं. इस पर यामी कहती हैं मैं ठीक हूं. इस बात पर कीकू फिर से पूछते हैं कि स्वीट हैं की स्पायसी हैं की खट्टी मिठी हैं? कपिल कीकू से पूछते हैं कि वो ये सब क्यों होंगी? तब वो कहते हैं क्योंकि ये 'यमी' हैं.

बता दें कि विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर 'उरी' फिल्म ने पहले दिन 8.20 करोड़ की कमाई की है. 1500 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म के लिए ये बड़ी कमाई मानी जा रही है. बाजार विशेषज्ञों का ये मानना है कि ये फिल्म वीकेंड पर और भी शानदार कमाई करेगी.

बॉक्स ऑफिस पर 'उरी' ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, मैदान में टिक नहीं पाए 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', जानें कलेक्शन

'उरी' एक देशभक्ति फिल्म है जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म की कहानी सेना के एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताता है जिसमें जवानों ने दुश्मन के घर में घुसकर अपने जवानों की शहादत का बदला लिया. एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में इस फिल्म को चार स्टार दिया है. फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, परेश रावल और यामी गौतम जैसे स्टार्स हैं.

यह भी देखें:

Published at : 12 Jan 2019 07:49 PM (IST) Tags: Uri Vicky Kaushal yami gautam
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',

दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी

दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी

'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले

'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले

Explained: मंदिर, तलवार और हथियार! NCERT क्लास 9 में आपके बच्चों को क्या पढ़ाना चाह रहा?

Explained: मंदिर, तलवार और हथियार! NCERT क्लास 9 में आपके बच्चों को क्या पढ़ाना चाह रहा?

गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

टॉप स्टोरीज

क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब

क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब

Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड

Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड

Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस

Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस

'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा

'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा